महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज होगा ऐलान, चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली I चुनाव आयोग मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करने के लिए आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा, जो दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी। इसमें चुनाव की तारीखों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी। 

साथ ही, बीजेपी लोकसभा उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर सकती है, जो लोकसभा में खाली हुई सीटों पर होंगी। महाराष्ट्र और झारखंड के लिए ये चुनाव विशेष महत्व रखते हैं और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदाता भी इन चुनावों का इंतजार कर रहे हैं, जो स्थानीय मुद्दों और विकास की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *