महाकुंभ 2025: 14 जनवरी को होगा पहला शाही स्नान, जानें सभी तिथियां

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 का शुभारंभ 13 जनवरी 2025 को होगा और समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन होगा। इस बार महाकुंभ 45 दिनों तक चलेगा। पहला शाही स्नान 14 जनवरी, मकर संक्रांति के दिन होगा। शाही स्नान की तिथियों को लेकर इंटरनेट पर कई भ्रांतियां फैली हुई थीं, जिसे स्पष्ट किया गया है।

महाकुंभ में स्नान और शाही स्नान की तिथियां:

– 13 जनवरी (सोमवार): स्नान, पौष पूर्णिमा

– 14 जनवरी (मंगलवार): शाही स्नान, मकर संक्रांति

– 29 जनवरी (बुधवार): शाही स्नान, मौनी अमावस्या

Ad 1

– 3 फरवरी (सोमवार): शाही स्नान, बसंत पंचमी

– 12 फरवरी (बुधवार): स्नान, माघी पूर्णिमा

– 26 फरवरी (बुधवार): स्नान, महाशिवरात्रि

महाकुंभ का महत्व और आयोजन स्थल

महाकुंभ हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है, जो हर 12 वर्षों में चार तीर्थ स्थानों पर आयोजित होता है। श्रद्धालु यहां आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाते हैं। इसका आयोजन भारत की चार पवित्र नदियों के संगम पर किया जाता है:

1. प्रयागराज: गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर।

Ad 2

2. हरिद्वार: गंगा नदी पर।

3. उज्जैन: शिप्रा नदी पर।

4. नासिक: गोदावरी नदी पर।

इस बार का महाकुंभ प्रयागराज के संगम पर आयोजित होगा, जहां लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था व्यक्त करेंगे।

Ad 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *