आज 18 जनवरी शनिवार का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से…
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।
वृषभ (Taurus)
नौकरी या व्यापार में नया मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कामकाज में आलस्य से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं।

कर्क (Cancer)
परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। निवेश से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
सिंह (Leo)
साहस और आत्मविश्वास से आज आप मुश्किल कार्य भी पूरे कर लेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। धन लाभ हो सकता है।
उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें।
कन्या (Virgo)
कामकाज में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान में संतुलन बनाए रखें।
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं।
तुला (Libra)
आज का दिन रोमांचक रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की होगी। पारिवारिक संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन सामान्य रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए शुभ समय है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
उपाय: लाल कपड़े में गुड़ बांधकर दान करें।
धनु (Sagittarius)
आपके साहस और परिश्रम से आपके कार्य पूरे होंगे। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर (Capricorn)
धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा। मानसिक शांति का अनुभव होगा। परिवार के साथ समय बिताएं।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
मीन (Pisces)
आपकी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता आज निखर कर सामने आएगी। व्यापार में लाभ होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं।
