वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर गणतंत्र दिवस परेड और अन्य तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों और सौंदर्यीकरण की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं और गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और अनुशासनपूर्ण बनाया जाए।

निरीक्षण के प्रमुख बिंदु :-
- परेड की तैयारियां :- पुलिस आयुक्त ने गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों को अनुशासन और एकरूपता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- सौंदर्यीकरण कार्य :- पुलिस लाइन के सौंदर्यीकरण और सजावट को गणतंत्र दिवस की भावना के अनुरूप विशेष बनाने के निर्देश दिए गए।
- नागरिक भागीदारी :- समारोह को प्रभावशाली बनाने के लिए स्थानीय स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों को जोड़ने की बात कही गई।
- VIP लाउंज निर्माण :- विशिष्ट व्यक्तियों के लिए प्रस्तावित VIP लाउंज के निर्माण को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
- हरियाली और साज-सज्जा :- परेड ग्राउंड को हरियाली युक्त बनाने और उसकी साज-सज्जा पर जोर दिया गया।

निरीक्षण में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस. चन्नप्पा, अपर पुलिस उपायुक्त (लाइन) श्रुति श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) ईशान सोनी, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।