वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. भगवानदास केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा आयोजित चार दिवसीय पुस्तक मेले (22-25 जनवरी) का उद्घाटन बुधवार को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने किया। यह मेला जिम्नेजियम हॉल, क्रीड़ा परिषद में आयोजित किया गया, जिसमें देश और प्रदेश के प्रमुख प्रकाशकों ने अपनी पुस्तकें प्रदर्शित कीं।

प्रमुख प्रकाशकों में लोक भारती प्रकाशन, राजकमल, श्रृंखला, श्रद्धा, कौशल, भारती प्रकाशन सेज, पीयरसन, सी.बी.एस. और नई किताब जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं। इन प्रकाशकों ने साहित्य, विज्ञान, प्रबंधन और तकनीकी समेत विभिन्न विषयों की पुस्तकों का संग्रह प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य प्रो. संतोष कुमार (केन्द्रीय पुस्तकालय इंचार्ज), डॉ. विजय प्रकाश सिंह, डॉ. गौतम सोनी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अमृता मजूमदार भारती, सत्य प्रकाश पाण्डेय, सुरेश कुमार, राकेश कुमार चौधरी और परशुराम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

