यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज : तापमान में गिरावट के आसार, कई जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट!

पिछले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। विभिन्न जिलों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अगले 2-3 दिनों में मौसम फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। ठंड एक बार फिर लौट सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

कोहरे का येलो अलर्ट जारी

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि लखीमपुर खीरी, बहराइच, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बलिया और मऊ समेत कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज का मौसम पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं के कारण गलन बढ़ी हुई है। राज्य के कई इलाकों में ठंड का अहसास बना हुआ है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, शामली, हाथरस, अलीगढ़ और नोएडा-गाजियाबाद में बारिश हो सकती है।

25 जनवरी की सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर, जौनपुर, वाराणसी और झांसी सहित अन्य इलाकों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। सुबह और शाम को कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

  • 26 और 27 जनवरी: पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में हल्का कोहरा और पूर्वी यूपी में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।
  • 28 से 30 जनवरी: दोनों क्षेत्रों में रात और सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है, जबकि दिन के दौरान मौसम साफ रहेगा।

फतेहपुर रहा सबसे ठंडा

लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का सबसे कम तापमान फतेहपुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रयागराज ने 28.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ऊंचा तापमान रिकॉर्ड किया।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *