वाराणसी। महाकुंभ 2025 के पलट प्रवाह के कारण काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जनवरी माह में लाखों श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और स्वच्छता व्यवस्था की है। दर्शनार्थियों के लिए लाइन प्रबंधन और मार्गदर्शन व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है ताकि दर्शन सुगमता से हो सके।
जनवरी माह में दर्शनार्थियों की संख्या :-
- 11 जनवरी : 1,42,653
- 12 जनवरी : 3,19,381
- 13 जनवरी : 3,42,646
- 14 जनवरी : 3,61,275
- 15 जनवरी : 4,53,161
- 16 जनवरी : 3,25,737
- 17 जनवरी : 2,64,436
- 18 जनवरी : 2,41,251
- 19 जनवरी : 2,74,630
- 20 जनवरी : 2,51,693
- 21 जनवरी : 2,82,044
- 22 जनवरी : 3,78,821
- 23 जनवरी : 4,11,999
- 24 जनवरी : 4,27,882
- 25 जनवरी : 5,73,810
- 26 जनवरी : 5,57,669
- 27 जनवरी : 6,55,878
- 28 जनवरी : 5,83,251
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय पुलिस, प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के निर्देशों का पालन करें और अन्य भक्तों के साथ संयम, भक्ति और श्रद्धा का भाव बनाए रखें। महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की गई है।