राष्ट्रपति ट्रंप का आदेश: ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी

वॉशिंगटन I अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने वाले हैं, जिसके बाद ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला वर्ग के खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। यह आदेश उन ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर लागू होगा, जो जन्म के समय पुरुष थे और बाद में लिंग परिवर्तन कर महिला बन गए। ट्रंप ने पहले ही संकेत दिए थे कि उनके प्रशासन में आधिकारिक दस्तावेजों में सिर्फ महिला और पुरुष के तौर पर पहचान होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

यह नया आदेश चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में एक कदम है, जिसमें उन्होंने पुरुषों को महिलाओं के खेलों से अलग रखने की बात कही थी। यह आदेश शीर्षक 11 के कानून की व्याख्या करेगा, जो खेलों में समानता और यौन उत्पीड़न रोकने के उद्देश्य से लाया गया था। रिपब्लिकन सांसद नैंसी मेस ने इस आदेश का समर्थन करते हुए कहा कि इससे खेलों में निष्पक्षता स्थापित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *