नई दिल्ली: iPhone के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जो अब तक कभी नहीं हुआ था। iOS के ऐप स्टोर पर एक पोर्न ऐप आने वाला है। जी हां, आपने सही पढ़ा! अब तक iPhone यूजर्स केवल ब्राउज़र के जरिए पोर्न साइट्स एक्सेस कर सकते थे, लेकिन कोई आधिकारिक ऐप उपलब्ध नहीं था। अब Hot Tub नामक यह ऐप iPhone और iPad के लिए पेश किया जा रहा है। हालांकि, यह ऐप सिर्फ यूरोप के मार्केट में ही उपलब्ध होगा और Apple खुद इसका समर्थन नहीं कर रहा। फिर भी, यह ऐप कैसे आया? यही सबसे दिलचस्प बात है।
EU के दबाव में Apple को झुकना पड़ा
Hot Tub ऐप के iPhone में आने का श्रेय यूरोपीय संघ (European Union) के नियमों को जाता है। यही वही EU है, जिसकी वजह से Apple को टाइप-C चार्जिंग पोर्ट अपनाना पड़ा और अब iPhone में थर्ड-पार्टी ऐप्स डाउनलोड करने की अनुमति भी देनी पड़ी। इसी बदलाव के चलते अब Hot Tub ऐप iPhone में दिखाई देगा।
Hot Tub ऐप क्या है?
Hot Tub ऐप, iOS के पारंपरिक नियमों को तोड़ते हुए, एक फ्री ऐप के रूप में उपलब्ध होगा। जहां आमतौर पर iPhone पर प्रीमियम ऐप्स के लिए यूजर्स को भुगतान करना पड़ता है, वहीं यह बिल्कुल मुफ्त डाउनलोड किया जा सकेगा। इस ऐप पर Pornhub, XVideos, XNXX और xHamster जैसी लोकप्रिय पोर्न साइट्स उपलब्ध होंगी।
कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
यूरोप में भी यह ऐप सीधे Apple के ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं होगा। इसे डाउनलोड करने के लिए AltStore नामक एक अलग प्लेटफॉर्म का सहारा लेना होगा। AltStore एक थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर है, जो EU के Digital Markets Act (DMA) के तहत अप्रूव किया गया है। इसे आसान भाषा में समझें, तो यह कुछ वैसा ही है जैसे Android यूजर्स APK फाइल्स के जरिए ऐप्स डाउनलोड करते हैं।
Apple ने जताई नाराजगी
Apple ने इस ऐप के उपलब्ध होने पर नाराजगी जाहिर की है। कंपनी ने कहा,
“हम इस तरह के हार्डकोर अश्लील ऐप्स को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं, खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा के लिए।”
Apple ने यह भी साफ किया कि उसने ऐसे किसी ऐप को स्वीकृति नहीं दी है। लेकिन EU के नए नियमों के चलते Apple को साइड-लोडिंग की अनुमति देनी पड़ी, जिससे अब iPhone में ऐसी थर्ड-पार्टी ऐप्स को डाउनलोड किया जा सकता है।
अब iPhone में बदलाव तय
Apple की यह मजबूरी दर्शाती है कि iPhone का बंद सिस्टम अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। आने वाले समय में और भी नए थर्ड-पार्टी ऐप्स iPhone में उपलब्ध हो सकते हैं, जिन पर अब तक Apple का नियंत्रण था।