दिल्ली चुनाव में भाजपा की बढ़त पर काशी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

वाराणसी I दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त को लेकर काशी में जश्न का माहौल बना हुआ है। शनिवार सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता और नेता चुनावी रुझानों पर नजरें टिकाए हुए थे। जैसे ही भाजपा को बहुमत मिलता नजर आया, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

भाजपा समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते नजर आए। पूरे माहौल में उत्साह और जोश देखने को मिला।

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि भाजपा को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया हार गए हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट से हार चुके हैं। मुख्यमंत्री आतिशी भी पीछे चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *