राशिफल : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?

आज 14 फरवरी शुक्रवार का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से…

मेष (Aries)

आज का दिन प्रेम और रोमांस से भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं।

उपाय: भगवान हनुमान को गुड़ चढ़ाएं।

वृषभ (Taurus)

आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। निवेश के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

Ad 1

मिथुन (Gemini)

व्यस्त दिन रहेगा, लेकिन सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में गलतफहमियां हो सकती हैं, सावधानी बरतें।

उपाय: हरे रंग के कपड़े पहनें।

कर्क (Cancer)

आज का दिन शुभ है। काम में सफलता मिलेगी। प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी।

उपाय: सफेद फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करें।

सिंह (Leo)

अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। क्रोध से बचें।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

Ad 2

कन्या (Virgo)

आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।

तुला (Libra)

रोमांटिक लाइफ में मधुरता आएगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।

उपाय: सफेद वस्त्र धारण करें।

वृश्चिक (Scorpio)

कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। धैर्य बनाए रखें।

Ad 3

उपाय: लाल मिर्च का दान करें।

धनु (Sagittarius)

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। यात्रा के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें।

उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर (Capricorn)

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई नया अवसर मिल सकता है।

उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

उपाय: काले तिल का दान करें।

मीन (Pisces)

ध्यान और योग से लाभ मिलेगा। करियर में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *