दिल्ली मुख्यमंत्री की रेस में रेखा गुप्ता सबसे आगे, बीजेपी विधायकों की बैठक में होगा ऐलान

नई दिल्ली I दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने उनका नाम बढ़ाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

विधानसभा चुनाव के परिणामों के 11 दिन बाद आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगा। दिल्ली के मुख्य सचिव की ओर से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी उल्लेख किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी दलित, पूर्वांचल और जाट का संतुलन बनाने का प्रयास कर सकती है और इस कार्यक्रम में दो डिप्टी सीएम नियुक्त हो सकते हैं। इसमें लगभग 30,000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *