प्रगतिशील किसान प्रकाश सिंह रघुवंशी को गुजरात में उद्योग मंत्री ने किया सम्मानित

वाराणसी। राष्ट्रीय नवाचार फाउंडेशन, गांधीनगर (गुजरात) की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाराणसी जिले के प्रगतिशील किसान प्रकाश सिंह रघुवंशी को कृषि क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। गुजरात के उद्योग मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

प्रकाश सिंह रघुवंशी, जो आराजी लाइन विकासखंड के टडिया जख्खिनी गांव के निवासी हैं, जैविक खेती और स्वदेशी बीजों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके द्वारा विकसित ‘कुदरत नाइन’ गेहूं की उन्नत किस्म ने विशेष पहचान बनाई है, जिसे देखकर उद्योग मंत्री ने उनकी सराहना की।

किसानों के लिए प्रेरणा बने रघुवंशी

प्रकाश रघुवंशी ने ‘कुदरत तीन’ अरहर और ‘कुदरत नाइन’ गेहूं जैसी उन्नत किस्में विकसित की हैं, जो किसानों की आय बढ़ाने में मदद कर रही हैं। उनकी इन नवाचारी किस्मों को पीपीवीएफआरए (नई दिल्ली) द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

उनकी इस उपलब्धि से वाराणसी के किसानों में खुशी की लहर है। रघुवंशी का मानना है कि जैविक खेती और स्वदेशी बीजों का उपयोग भविष्य में भारतीय कृषि को आत्मनिर्भर बनाने और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *