केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए क्लास 1 और बालवाटिका में प्रवेश के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक अभिभावक 7 मार्च 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और 21 मार्च 2025 तक अपने बच्चों का आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 7 मार्च 2025 (सुबह 10 बजे)
- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 21 मार्च 2025
- कक्षा 1 की प्रथम चयन सूची: 25 मार्च 2025
- बालवाटिका की प्रथम चयन सूची: 26 मार्च 2025
- दूसरी चयन सूची: 2 अप्रैल 2025
- तीसरी चयन सूची: 7 अप्रैल 2025
- कक्षा 2 और ऊपर (11वीं को छोड़कर) के लिए ऑफलाइन आवेदन: 2 से 11 अप्रैल 2025
- प्रथम अनंतिम सूची: 17 अप्रैल 2025
- कक्षा 11 में प्रवेश (सीटों की उपलब्धता के आधार पर): 2 से 11 अप्रैल 2025 तक
आवश्यक दस्तावेज़:
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- SC/ST/OBC प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- सेवा प्रमाण पत्र (यदि माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं)
- बच्चे की 2 पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन प्रक्रिया:
- कक्षा 1 के लिए: kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं
- बालवाटिका-1 और 3 के लिए: balvatika.kvs.gov.in पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन करें, जानकारी भरें और आवेदन पत्र जमा करें.