Para Pythian Games: पहली बार होंगे पैरा पाइथियन खेल, 93 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

वाराणसी I पहली बार Para Pythian Games पहली बार होंगे पैरा पाइथियन खेल, 93 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा का आयोजन वाराणसी में होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 1 से 3 दिसंबर 2025 तक प्रस्तावित है, जिसमें 93 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेलों का आयोजन चार प्रमुख स्टेडियमों और सात स्कूलों के खेल मैदानों पर किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. उत्तम ओझा ने दी।

आयोजन की तैयारियां शुरू
डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। खेल मैदानों की सूची तैयार कर आयोजन समिति को भेज दी गई है और इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दे दी गई है। इस ऐतिहासिक Pythian प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

ग्रीस से हुई थी खेल की शुरुआत
Para Pythian Games की शुरुआत प्राचीन ग्रीस में ओलंपिक खेलों के साथ हुई थी, जिसमें कला, संस्कृति और पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया था। 2023 में ग्रीस में आयोजित पहले पैरा Pythian खेलों में 22 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस बार यह संख्या बढ़कर 93 देशों तक पहुंच गई है।

दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक अवसर
इस आयोजन से दिव्यांग खिलाड़ियों और कलाकारों को एक ऐतिहासिक मंच मिलेगा। इस प्रतियोगिता को इंटरनेशनल डेल्फिक काउंसिल (रूस) और इक्यूमेनिकल डेल्फिक यूनियन (ग्रीस) का समर्थन प्राप्त है।

आयोजन समिति की भूमिका
आयोजन समिति में पैरा गेम्स Pythian काउंसिल ऑफ इंडिया के महासचिव महेंद्र सिंह और दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग के राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. संजय चौरसिया शामिल हैं। इस बड़े आयोजन से वाराणसी को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *