CM YOGI: ब्रज भूमि के विकास का खाका तैयार, बोले – अब ब्रज का भी होगा कायाकल्प

मथुरा I CM YOGI ब्रज भूमि के विकास का खाका तैयार, बोले – अब ब्रज का भी होगा कायाकल्प आदित्यनाथ ने ब्रज की भूमि पर श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि यहां की रज में स्वयं कन्हैया के दर्शन होते हैं। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया कि उन्हें बार-बार ब्रजभूमि में आने का अवसर मिलता है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

महाकुंभ ने रचे नए कीर्तिमान
CM YOGI ने कहा कि महाकुंभ 2025 ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस आयोजन ने दुनिया को सनातन धर्म की एकता का अद्भुत संगम दिखाया। उन्होंने इस सफलता के लिए सभी सनातन प्रेमियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत के तीन प्रमुख तीर्थ—काशी, अयोध्या और मथुरा—यूपी में ही स्थित हैं, जहां विरासत और विकास का संगम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देखने को मिल रहा है।

ब्रज भूमि के विकास का किया ऐलान
CM YOGI ने कहा कि इस बार होली पर बरसाना में रोपवे की सुविधा उपलब्ध कराई गई। अब महाकुंभ संपन्न होने के बाद ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में ब्रजभूमि के कायाकल्प के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने ब्रजवासियों से आशीर्वाद बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अब ब्रज भूमि के विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे।

One thought on “CM YOGI: ब्रज भूमि के विकास का खाका तैयार, बोले – अब ब्रज का भी होगा कायाकल्प

  1. Pingback: Holi 2025: Yogi सरकार का बड़ा तोहफा, 1.86 करोड़ परिवारों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *