Fighter Jet Crash: पंचकूला में इंडियन एयरफोर्स का जगुआर फाइटर जेट क्रैश

हरियाणा I हरियाणा के पंचकूला जिले के मोरनी के बालदवाला गांव के पास शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का Fighter Jet जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, यह विमान अंबाला एयरबेस से प्रशिक्षण उड़ान के लिए उड़ान भर रहा था। पायलट पैराशूट से उतरकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा

वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हुआ है।

लहराते हुए जंगल में गिरा विमान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, Fighter Jet लहराते हुए पेड़ों से टकराता हुआ जंगल में एक खाई में गिरा। गिरने के बाद विमान में आग लग गई और वह कई टुकड़ों में बंट गया। विमान के टुकड़े आसपास के क्षेत्रों में बिखरे मिले हैं।

मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और वायुसेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्र को सील कर दिया गया है और राहत कार्य जारी हैं। वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *