Air India Flight: बम की धमकी से मचा हड़कंप, न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया फ्लाइट मुंबई लौटाई गई

मुंबई I मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही Air India की फ्लाइट AI-119 को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद विमान को मुंबई लौटना पड़ा। इस फ्लाइट में 19 क्रू मेंबर्स समेत 322 यात्री सवार थे।

Air India ने बताया कि फ्लाइट के वॉशरूम में एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फ्लाइट को तुरंत मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया। विमान सुबह 10:25 बजे मुंबई पहुंचा, जहां सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।

एयर इंडिया ने बयान जारी कर यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और बताया कि फ्लाइट अब 11 मार्च को सुबह 5 बजे दोबारा उड़ान भरेगी। यात्रियों के लिए होटल आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी शिकागो से दिल्ली जा रही Air India की एक अन्य उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण शिकागो लौटना पड़ा था। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *