Holika Dahan 2025: भद्रा के साये में होगा होलिका दहन, देर रात मिलेगा शुभ मुहूर्त; 14 मार्च को मनेगी रंगों की होली

वाराणसी I काशी में होलिका दहन (Holika Dahan) का शुभ मुहूर्त आज 13 मार्च को रात 10:37 बजे के बाद निर्धारित किया गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भद्रा का प्रभाव दिन में 10:02 बजे से रात 10:37 बजे तक रहेगा, इसलिए होलिका दहन भद्रा समाप्त होने के बाद किया जाएगा।

शुभ मुहूर्त और धार्मिक मान्यता

पं. गौरीनाथ शुक्ला ने बताया कि यदि भद्रा अर्धरात्रि से पहले समाप्त हो जाती है, तो Holika Dahan उसी के तुरंत बाद करना शास्त्रसम्मत माना जाता है। इस वर्ष 13 मार्च की रात 12:36 बजे तक होलिका दहन किया जा सकता है।

14 मार्च को मनाया जाएगा रंगोत्सव

होलिका दहन के अगले दिन, 14 मार्च को काशी में धूमधाम से रंगोत्सव मनाया जाएगा। इसी दिन शाम को काशी में 64 योगिनियों के यात्रा दर्शन का आयोजन भी होगा।

Ad 1

सूर्य का राशि परिवर्तन और होलाष्टक समाप्ति

इस बार 14 मार्च की रात 9:24 बजे सूर्यदेव कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही होलिका दहन (Holika Dahan) से आठ दिन पूर्व शुरू हुआ होलाष्टक भी समाप्त हो जाएगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च की सुबह 10:02 बजे से शुरू होकर 14 मार्च को दिन में 11:11 बजे तक रहेगी। इस दौरान काशी में होली के रंगों का उल्लास चरम पर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *