वाराणसी पहुंचे पूर्व क्रिकेटर Vinod Kambli, काशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, किया दर्शन-पूजन

Vinod Kambli Varanasi Visit : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली (Vinod Kambli) ने वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा की। मंदिर परिसर में उन्होंने ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ अपने परिवार की खुशहाली और देश की समृद्धि की कामना की।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Vinod Kambli : फैंस के बीच दिखा जबरदस्त उत्साह

विनोद कांबली (Vinod Kambli) के वाराणसी आगमन की खबर मिलते ही क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही यह जानकारी फैली कि पूर्व क्रिकेटर बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे हैं, उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए उत्साहित नजर आए।

काशी की आध्यात्मिकता से अभिभूत हुए कांबली

दर्शन के बाद विनोद कांबली (Vinod Kambli) ने कहा, “काशी की ऊर्जा और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद अविस्मरणीय है। यहां आकर मन को अद्भुत शांति का अनुभव होता है।” उन्होंने वाराणसी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक माहौल की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *