MGKVP Martial Arts Training : छात्रा-मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP Martial Arts Training) के छात्र कल्याण संकाय द्वारा 15 दिवसीय छात्रा-मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने की। उन्होंने कहा कि यह शिविर छात्राओं को आत्मरक्षा (Self-Defense), अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक होगा।

MGKVP Exam
MGKVP Exam

कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा कि मार्शल आर्ट्स केवल आत्मरक्षा का साधन नहीं, बल्कि मानसिक एवं शारीरिक मजबूती का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) के महत्व को रेखांकित करते हुए इंदिरा गांधी और सुनीता विलियम्स जैसी महान महिलाओं का उदाहरण दिया।

विशिष्ट अतिथि कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्राओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। वहीं, संयोजक एवं छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता (Women Safety & Self-Reliance) को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

MGKVP Martial Arts Training : छात्रा-मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर MGKVP Martial Arts Training : छात्रा-मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

सेंसई अजीत कुमार श्रीवास्तव, सेंसई अनीता सिंह और सेंसई अखिलेश कुमार रावत ने छात्राओं को मार्शल आर्ट्स (Martial Arts Training) के महत्व पर जानकारी दी।

-शिविर अवधि: 15 दिन

  • सुबह 09:00 से 10:00 बजे
  • दोपहर 02:00 से 03:00 बजे
  • अपराह्न 03:00 से 04:00 बजे
MGKVP Martial Arts Training : छात्रा-मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर MGKVP Martial Arts Training : छात्रा-मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

मुख्य गृहपति प्रो. टी.बी. सिंह ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से काशी विद्यापीठ इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कर रहा है। इस अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ(Internal Quality Cell) की निदेशक प्रो. नंदिनी सिंह, डॉ. अंबरीश राय, डॉ. दिनेश चन्द्र शुक्ल, डॉ. नीरज धनकड, डॉ. रीना चटर्जी, डॉ. उर्जस्विता सिंह आदि उपस्थित रहे।

Ad 1

One thought on “MGKVP Martial Arts Training : छात्रा-मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *