Mohan Bhagwat Varanasi Visit : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के काशी आगमन पर हिंदुत्व को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने प्रयागराज महाकुंभ का पवित्र जल अर्पित कर नाराजगी जताई। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।

महाकुंभ स्नान से दूर रहने पर जताई आपत्ति
आज शाम भारत माता मंदिर, सिगरा में कुछ लोगों ने मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) की उपस्थिति में महाकुंभ का जल अर्पित किया। विरोध का कारण यह बताया गया कि लाखों श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था स्वरूप स्नान करते हैं, लेकिन हिंदुत्व के सबसे बड़े संरक्षक माने जाने वाले भागवत इससे दूर रहे।
“हिंदुत्व सिर्फ भाषणों तक सीमित” – विकास सिंह
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विकास सिंह ने संघ प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा, “मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) हिंदुत्व की राजनीति तो करते हैं, लेकिन जब इसे आचरण में उतारने की बारी आती है, तो पीछे हट जाते हैं। महाकुंभ का स्नान सनातन परंपरा की आत्मा है, लेकिन भागवत जी इससे दूरी बनाकर केवल प्रचार तक सीमित रह गए हैं।”
कई प्रदर्शनकारी हिरासत में, पुलिस अलर्ट
विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति संभाली और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इस घटना के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
