Washington/New Delhi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में (US immigration) अवैध रूप से प्रवेश करने वाले एक मिलियन (10 Lakh) प्रवासियों को तत्काल देश छोड़ने का आदेश दिया है। यह आदेश CBP One App के माध्यम से अमेरिका में दाखिल हुए प्रवासियों (migrants) के लिए लागू होगा, जिन्हें पहले दो साल की पैरोल पर अमेरिका में रहने और काम करने की अनुमति दी गई थी।

ट्रंप प्रशासन ने CBP One पैरोल कार्यक्रम को समाप्त करते हुए कहा कि अब जो प्रवासी अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ना होगा, अन्यथा उन्हें गिरफ्तारी और भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि यह कदम सीमा सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की सीमाओं की रक्षा करना उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता रही है और अवैध प्रवासियों के लिए अब अमेरिका में कोई स्थान नहीं है।