Land rover : भारत में महंगी कारों का बढ़ता क्रेज, JLR इंडिया ने लग्ज़री सेगमेंट में बिक्री का नया कीर्तिमान रचा

New Delhi : भारत में लग्ज़री कारों(Land rover) के प्रति लोगों का आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण है जागुआर लैंड रोवर (JLR) इंडिया का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 6,183 यूनिट्स बेचकर पिछले साल की तुलना में 40% वृद्धि दर्ज की है।

Land rover : भारत में महंगी कारों का बढ़ता क्रेज, JLR इंडिया ने लग्ज़री सेगमेंट में बिक्री का नया कीर्तिमान रचा Land rover : भारत में महंगी कारों का बढ़ता क्रेज, JLR इंडिया ने लग्ज़री सेगमेंट में बिक्री का नया कीर्तिमान रचा

कंपनी के अनुसार, वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में ही 1,800 से अधिक गाड़ियाँ बेची गईं, जो JLR के भारत में बढ़ते प्रभाव और ब्रांड प्रतिष्ठा को दर्शाता है। JLR इंडिया की बिक्री में सबसे अधिक योगदान डिफेंडर मॉडल(defender model) का रहा, जिसकी बिक्री में 2023-24 की तुलना में 90% की भारी वृद्धि दर्ज की गई। वहीं,रेंज रोवर की बिक्री में 72% और रेंज रोवर स्पोर्ट्स की बिक्री में 42% की वृद्धि हुई। यह सभी मॉडल्स ₹1 करोड़ से ₹3 करोड़ की कीमत श्रेणी में आते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad
Land rover : भारत में महंगी कारों का बढ़ता क्रेज, JLR इंडिया ने लग्ज़री सेगमेंट में बिक्री का नया कीर्तिमान रचा Land rover : भारत में महंगी कारों का बढ़ता क्रेज, JLR इंडिया ने लग्ज़री सेगमेंट में बिक्री का नया कीर्तिमान रचा

JLR इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री राजन अम्बा ने कहा कि ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए हमने तकनीकी नवाचार के सहारे अपने मॉडलों को लगातार बेहतर बनाया है। हमारा उद्देश्य न केवल ड्राइविंग का आनंद देना है, बल्कि मालिक को गर्व की अनुभूति भी कराना है। JLR इंडिया ने लगातार दो वर्षों में 81% (2023-24) और 40% (2024-25) की बिक्री वृद्धि दर्ज कर लग्ज़री ऑटोमोबाइल मार्केट में नई ऊँचाई हासिल की है।

भारत में लग्ज़री गाड़ियों की बढ़ती मांग इस बात का संकेत है किआय वर्ग में वृद्धि,ब्रांड चेतना और बेजोड़ अनुभव की चाहत अब आम हो रही है। JLR की सफलता न सिर्फ ब्रांड की रणनीति की सफलता है, बल्कि यह भारत के तेजी से बढ़ते प्रीमियम कंज्यूमर बेस की एक झलक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *