वाराणसी I वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने IPL मैचों में सट्टेबाजी (IPL Betting) करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 सट्टोरियों को गिरफ्तार किया है। थाना लंका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छित्तूपुर खास में विश्वजीत सिन्हा के मकान के ऊपरी हिस्से में दबिश देकर यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 10 मोबाइल फोन (8 एंड्रॉयड, 2 कीपैड), 2 कैलकुलेटर और 2 नोटबुक बरामद किए हैं।
पुलिस आयुक्त, वाराणसी के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर रोकथाम और युवाओं को जुए (IPL Betting) की लत से बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन और सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लंका शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पते:
विश्वजीत सिन्हा (50 वर्ष), डी-7/37 सरकन्दगली, दशाश्वमेध
राजेश सिन्हा (48 वर्ष), डी-7/37 सरकन्दगली, दशाश्वमेध
दीपू सिन्हा (46 वर्ष), डी-7/37 सरकन्दगली, दशाश्वमेध
विकास सोनकर (31 वर्ष), बड़ी गैबी, विरदोपुर, भेलूपुर
दीपक केशरी (36 वर्ष), एन 16/14 बड़ी गैबी, भेलूपुर
विष्णु सेठ (35 वर्ष), एन 12/236 डी-8 जक्खा जज कॉलोनी, बजरडीहा
संजय कुमार (51 वर्ष), बड़ी गैबी, भेलूपुर
पूछताछ में खुलासा:
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे हर्षित खान चन्दानी के निर्देश पर IPL मैचों में सट्टा (IPL Betting) लगाते थे। वे ओला वेट पर आईडी प्राप्त कर कमीशन के आधार पर सट्टा खिलाते थे। अभियुक्तों ने बताया कि वे 10% कमीशन पर काम करते थे और अधिकांश लेन-देन ऑनलाइन होता था। उन्होंने अब तक करोड़ों रुपये के सट्टे का लेन-देन किया है। कम समय में ज्यादा कमाई की लालच में वे इस अवैध कार्य में शामिल थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना लंका में मुकदमा संख्या 0140/2025, धारा 318(4) BNS और 3/4 जुआ अधिनियम (IPL Betting) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार तिवारी, प्रधान उपनिरीक्षक सिद्धांत राय, कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार, मनोज सिंह, अमित शुक्ला, पवन यादव, कृष्णकांत पाण्डेय और सूरज सिंह शामिल थे।
