CRPF Jawan Dismissed : पाकिस्तानी महिला से शादी छुपाने पर CRPF जवान मुनीर अहमद बर्खास्त

Jammu : केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF Jawan Dismissed) ने अपने जवान मुनीर अहमद को एक पाकिस्तानी नागरिक से शादी छुपाने और उसे अवैध रूप से शरण देने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। अधिकारियों ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है।

CRPF Jawan Dismissed
CRPF Jawan Dismissed

सीआरपीएफ ने कहा कि मुनीर ने विभाग को बिना सूचित किए ही इस साल मार्च में पाकिस्तानी महिला मिनल खान से निकाह किया और फिर उसे टूरिस्ट वीजा (tourist visa) पर भारत बुलाकर साथ रहने लगा। मिनल का वीजा 22 मार्च को समाप्त हो गया, इसके बावजूद वह भारत में रह रही थी।

मुनीर ने सीआरपीएफ से शादी की अनुमति के लिए आवेदन तो किया था, लेकिन मंज़ूरी मिलने से पहले ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए निकाह कर लिया। बाद में जब भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया, तो मिनल ने जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट (Jammu and Kashmir High Court) का रुख किया। अदालत ने उसे 30 अप्रैल तक रहने की मोहलत दी है और अगली सुनवाई 14 मई को होगी।

CRPF Jawan Dismissed : पाकिस्तानी महिला से शादी छुपाने पर CRPF जवान मुनीर अहमद बर्खास्त CRPF Jawan Dismissed : पाकिस्तानी महिला से शादी छुपाने पर CRPF जवान मुनीर अहमद बर्खास्त

हंदवाड़ा (Jammu and Kashmir) निवासी मुनीर 2017 में CRPF में भर्ती हुआ था। अब उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता करने का गंभीर आरोप है। अधिकारियों के मुताबिक, उसका यह कृत्य सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *