Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का संग संत प्रेमानंद महाराज से की आध्यात्मिक चर्चा

वृंदावन। क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की। इस दौरान दोनों ने संत महाराज से आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया।

गौरतलब है कि Virat Kohli ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति मानी जा रही है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोहली सीधे आध्यात्मिक शांति की तलाश में वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ संतों के सान्निध्य में समय बिताया।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

आश्रम के सूत्रों के अनुसार, Kohli और अनुष्का ने कुछ समय ध्यान और भजन-संकीर्तन में भी लगाया। दोनों की यह यात्रा उनके आध्यात्मिक झुकाव और निजी जीवन में संतुलन की खोज को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *