Operation Sindoor : भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) की ऐतिहासिक सफलता ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। इस सैन्य अभियान में भारतीय सेना ने जिस साहस और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया, उसने हर नागरिक को प्रेरित किया है। सेना के इसी अदम्य साहस और देश के सम्मान के लिए लड़ने वाले जवानों के प्रति समर्थन और सम्मान जताने के लिए पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों द्वारा 5 जून को शाम 4 बजे एक भव्य ‘किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है।
यह यात्रा नेशनल इंटर कॉलेज, पिंडरा के मैदान से शुरू होगी, जिसमें लगभग 1000 ट्रैक्टरों के साथ किसान हिस्सा लेंगे। इस आयोजन में क्षेत्र के सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे, जो राष्ट्रीय एकता और सेना के प्रति सम्मान का संदेश देंगे।
कार्यक्रम के प्रमुख नेतृत्वकर्ता:
- डॉ. अवधेश सिंह, विधायक, पिंडरा
- दिलीप सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा काशी क्षेत्र
- हंसराज विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा वाराणसी
- साथ ही भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।
इस यात्रा का उद्देश्य है देशवासियों में राष्ट्रीय गर्व और एकजुटता की भावना को प्रबल करना और भारतीय सेना की वीरता को सलाम करना।
ऑपरेशन सिंदूर का परिप्रेक्ष्य
यह सैन्य कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक और सफल हवाई हमले कर भारी नुकसान पहुंचाया।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हवाई अड्डों, वायु रक्षा प्रणालियों, नियंत्रण केंद्रों और रडार बेस को निशाना बनाते हुए आतंक के अड्डों को जमींदोज कर दिया।
इस ऑपरेशन (Operation Sindoor) में भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना ने मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सैन्य जवाबी हमले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया—उन वीर शहीदों की पत्नियों के सम्मान में, जिनके पति पहलगाम हमले में बलिदान हो गए थे।

आयोजन संयोजक
इस किसान ट्रैक्टर यात्रा के मुख्य संयोजक राम प्रकाश सिंह ‘बीरू’, जिलाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा होंगे। पवन सिंह और सुरेश सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा की तैयारी में जुटे हैं।