Varanasi : काशी पत्रकार संघ और वाराणसी प्रेस क्लब (Press Club) के द्विवार्षिक चुनाव (2025-2027) के परिणाम घोषित कर दिए गए। मतगणना पराड़कर स्मृति भवन स्थित गर्दे सभागार में सम्पन्न हुई। चुनाव परिणामों में अरुण मिश्र को संघ का अध्यक्ष और चन्दन रूपानी को क्लब का अध्यक्ष चुना गया।
काशी पत्रकार संघ चुनाव परिणाम
- अध्यक्ष: अरुण मिश्र (101 मत)
- निकटतम प्रतिद्वन्द्वी अत्रि भारद्वाज को 81 मत मिले।
- महामंत्री: जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (121 मत)
- अखिलेश मिश्र को 93 और रामात्मा श्रीवास्तव को 38 मत मिले।
- कोषाध्यक्ष: जयप्रकाश श्रीवास्तव (135 मत)
- पंकज त्रिपाठी को 117 मत मिले।
- उपाध्यक्ष (3 पद) : सुरेन्द्र नारायण तिवारी (119), सुनील शुक्ला (117), पुरुषोत्तम चतुर्वेदी (112) निर्वाचित।
- मंत्री (2 पद) : अश्वनी कुमार श्रीवास्तव (93), आलोक मालवीय (87) विजयी।
- कार्यसमिति (10 पद) : कैलाश यादव, विनय कुमार सिंह, उमेश गुप्ता, सुरेश गांधी, विजय शंकर ‘बच्चा’, छवि किशोर मिश्र, राकेश सिंह, एमडी जावेद, अरुण कुमार सिंह, आनन्द कुमार मौर्य निर्वाचित।
- कुल 286 मतदाताओं में से 258 सदस्यों ने मतदान किया।

वाराणसी प्रेस क्लब चुनाव परिणाम
- अध्यक्ष: चन्दन रूपानी (140 मत)
- निकटतम प्रतिद्वन्द्वी सुशील कुमार मिश्र को 76 मत।
- उपाध्यक्ष: देवकुमार केशरी (144)
- मंत्री: विनय शंकर सिंह (158)
- संयुक्त मंत्री: अभिषेक सिंह (113)
- अन्य प्रत्याशी अमित शर्मा को 49, हरिबाबू श्रीवास्तव को 45 मत।
- प्रबन्ध समिति (5 पद) : अरविन्द कुमार, दिनेश सिंह, मनोज राय, रौशन जायसवाल, संजय गुप्त निर्विरोध निर्वाचित।
- क्लब के 235 में से 220 सदस्यों ने मतदान किया।

निर्वाचन अधिकारी कृष्णदेव नारायण राय ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी सहयोगियों — शुभाकर दुबे, विकास पाठक, राजनाथ तिवारी, योगेश गुप्त, कार्यालय सहायकों और पराड़कर भवन स्टाफ — को धन्यवाद दिया।