Varanasi: VDA मेंबर अंबरीश भोला ने CM की धौंस दिखाकर तोड़ा अवैध गोदाम का ताला, अफसर से नोकझोंक, दी ट्रांसफर की धमकी

Varanasi: पहाड़िया मंडी के गेट-2 पर मंगलवार को अवैध दुकानों को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम और हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष व वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के सदस्य अंबरीश सिंह भोला के बीच तीखी बहस हो गई। आरोप है कि भोला ने न केवल कार्रवाई का विरोध किया, बल्कि सरकारी ताला तोड़कर अवैध कब्जेदारों को फिर से गोदाम में काबिज करवा दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रशासनिक अफसर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत कर ट्रांसफर कराने की धमकी भी दी। इस घटना से मंडी में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। फिलहाल, कुछ अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया।

अवैध गोदामों पर कार्रवाई, भोला का हस्तक्षेप
Varanasi पहाड़िया मंडी समिति के गेट नंबर-2 पर पिछले साल चार अवैध गोदाम बनाए गए थे। इनका कोई आधिकारिक आवंटन या लॉटरी नहीं हुई थी। बताया जाता है कि अफसरों की मिलीभगत और अंदरखाने सेटिंग के चलते इन गोदामों का पक्का निर्माण कर लोहे के गेट तक लगा दिए गए। मंडी के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को गति देने के लिए वर्तमान अधिकारियों ने इन्हें अवैध घोषित कर हटाने का नोटिस जारी किया। गोदाम संचालकों का दावा था कि वे 2004 से यहां व्यापार कर रहे हैं, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।

Varanasi: VDA मेंबर अंबरीश भोला ने CM की धौंस दिखाकर तोड़ा अवैध गोदाम का ताला, अफसर से नोकझोंक, दी ट्रांसफर की धमकी Varanasi: VDA मेंबर अंबरीश भोला ने CM की धौंस दिखाकर तोड़ा अवैध गोदाम का ताला, अफसर से नोकझोंक, दी ट्रांसफर की धमकी

मंडी समिति के अधिकारियों ने तीन दिन में गोदाम खाली करने का नोटिस दिया। एडीएम सिटी के निर्देश पर कार्रवाई के लिए मंडी के डिप्टी डायरेक्टर संजय सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बल भी मौजूद था। सामान बाहर निकाला जा रहा था, तभी अंबरीश सिंह भोला वहां पहुंच गए।

भोला ने दिखाई ‘सीएम की धौंस’, ताला तोड़ने का आरोप
अंबरीश सिंह भोला ने कार्रवाई का विरोध करते हुए डिप्टी डायरेक्टर संजय सिंह को हड़काया। आरोप है कि उन्होंने कहा, “मैं सीएम योगी से बताऊंगा, तुम्हारा ट्रांसफर करा दूंगा।” भोला ने कार्रवाई को सरकार के खिलाफ बताते हुए अवैध निर्माण को व्यापारियों के हित में ठहराया। इतना ही नहीं, कार्रवाई के बाद लगाए गए सरकारी ताले को तोड़कर उन्होंने अवैध कब्जेदारों का सामान फिर से गोदाम में रखवा दिया और उन्हें कब्जा दिलवा दिया।

इस दौरान भोला और संजय सिंह के बीच जमकर बहस हुई। संजय सिंह अपने रुख पर अड़े रहे और भोला की धमकियों के आगे नहीं झुके। भीड़ जुटने से माहौल गरमा गया। कुछ अधिकारियों ने फोन पर हस्तक्षेप कर फिलहाल मामले को शांत कराया।

दुकानदारों ने लगाए नेताओं-अफसरों के चक्कर

अवैध गोदामों को हटाने के नोटिस के बाद दुकानदारों ने नेताओं, विधायकों, मंत्रियों और अफसरों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। इसी क्रम में उन्होंने वीडीए सदस्य अंबरीश सिंह भोला से मुलाकात की। भोला के हस्तक्षेप ने मामला और तूल पकड़ लिया। प्रशासनिक अधिकारी अब इस मामले में उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन ले रहे हैं।

Ad 1

प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल

Varanasi पहाड़िया मंडी में अवैध निर्माण और कब्जे का यह मामला प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहा है। पूर्व में अफसरों की मूक सहमति से बने इन गोदामों पर अब कार्रवाई शुरू होने से हड़कंप मचा है। इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों और प्रशासन के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *