Rashifal : : आज 16 जून सोमवार का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि (Rashifal) की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से…
- मेष (Aries)
कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए एक साथ कई कार्य करने से बचें, अन्यथा छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। - वृषभ (Taurus)
आज उत्साहपूर्वक कार्यों पर नियंत्रण रखें। किए गए वादों को पूरा करें। अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे और लोगों का विश्वास जीतेंगे। भाग्य साथ देगा और आस्था बढ़ेगी। - मिथुन (Gemini)
आज यात्रा की संभावना है। लेन-देन सहज रहेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन पर फोकस रहेगा। सबका साथ समर्थन पाएंगे। तेजी बनाए रखेंगे। लाभ व प्रभाव बढ़त पर रहेगा। पेशेवर लक्ष्य पूरे होंगे। - कर्क (Cancer)
व्यापार और आर्थिक कामों के लिए अच्छा रहेगा। लाभ और कारोबार बढ़ेगा। नए लोगों से मिलने के मौके मिलेंगे और अच्छे प्रस्ताव तेजी से आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। - सिंह (Leo)
आज सेहत पर ध्यान देने के साथ कोशिशों को तेज करने का दिन है। समय के साथ स्थिति बेहतर होगी। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। जरूरी प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बनेगा। - कन्या (Virgo)
यात्रा के दौरान सतर्क रहें और मेहनत पर जोर दें। मिले हुए अवसरों का पूरा फायदा उठाएं। हर क्षेत्र के लोग सहयोगी रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और उच्च शिक्षा से जुड़े लोग अच्छा करेंगे। - तुला (Libra)
पेशेवर विकास का दिन है, जिसमें योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना जरूरी है। नकारात्मक सोच वालों से दूर रहें और सकारात्मक बने रहें। पढ़ाई में रुचि लें। विरोधी शांत रहेंगे और सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा। - वृश्चिक (Scorpio)
करियर को लेकर चल रही टेंशन खत्म होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के कारण जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। नौकरी कर रहे जातकों की जन्म कुंडली में प्रमोशन का योग है। नई पार्टनरशिप से बिजनेसमैन को धन लाभ होगा।News24 Hindi - धनु (Sagittarius)
क्रिएटिव फील्ड से जुड़े जातकों को करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। बिजनेस में नए पार्टनर जोड़ना सही रहेगा। किसी बड़ी कंपनी में निवेश करना इस वक्त कारोबारियों के लिए लाभदायक रहेगा। कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। - मकर (Capricorn)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और मानसिक तनाव से बचें। - कुंभ (Aquarius)
घर-परिवार और रिश्तों में खुशियां लाने वाला दिन है। समय के साथ शुभ फल मिलेंगे। उमंग और उत्साह बनाए रखें और अपनों के साथ मिलकर चलें। काम और व्यापार उम्मीद के मुताबिक रहेगा। पेशेवर रवैया मजबूत रहेगा और विरोधी शांत रहेंगे। - मीन (Pisces)
साहसिक कामों में जुटने का दिन है। स्थानांतरण या पदोन्नति हो सकती है। काम और व्यापार उम्मीद के मुताबिक रहेगा। पहले हिस्से में सभी को साथ लेकर चलेंगे, जबकि दूसरे हिस्से में पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। खानपान में सुधार होगा। परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में भी लाभ होगा।