Varanasi : Kashi Naresh डॉ. विभूति नारायण सिंह की नदेसर स्थित कोठी पर अब उनकी तीनों पुत्रियों — विष्णु प्रिया, हरिप्रिया और कृष्ण प्रिया के नाम भी दर्ज होंगे। Nagar Nigam के वरुणा पार जोन के जोनल अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह फैसला भवन संख्या एस 18/240 के Transfer Case में आया है, जिसमें अब तक केवल उनके पुत्र कुंवर अनंत नारायण सिंह का नाम दर्ज था।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह नाम दर्जीकरण (Name Registration) केवल राजस्व व गृहकर वसूली के उद्देश्य से किया गया है। संपत्ति के स्वामित्व का निर्धारण करना नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इस मामले में काशी नरेश की पुत्री विष्णु प्रिया द्वारा नामांतरण का आवेदन दिया गया था, जिसमें उन्होंने प्रमाण प्रस्तुत कर यह दावा किया कि उनके माता-पिता के वैध उत्तराधिकारी चारों संतानें — कुंवर अनंत नारायण सिंह, विष्णु प्रिया, हरिप्रिया और कृष्ण प्रिया शामिल हैं।

नगर निगम को पहले एकपक्षीय शपथपत्र के आधार पर भवन संख्या एस 18/240 पर केवल कुंवर अनंत नारायण सिंह का नाम दर्ज कर दिया गया था। हालांकि अब जब विष्णु प्रिया ने नगर निगम के समक्ष कानूनी दस्तावेज और निकटतम उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए, तो नगर निगम ने मामले की गहन जांच कराई।
संयुक्त नगर आयुक्त और जोनल अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों से प्रस्तुत कागजातों की समीक्षा के बाद विधिक राय ली गई। कानूनी सलाह में यह सामने आया कि डॉ. विभूति नारायण सिंह के सभी बच्चे,पुत्र और पुत्रियां हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के अनुसार उनकी संपत्ति के समान अधिकार वाले उत्तराधिकारी हैं।