International Yoga Day: काशी क्षेत्र के 337 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास

Varanasi : 11वें International Yoga Day के अवसर पर शनिवार को काशी क्षेत्र के 16 जिलों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने 337 मंडलों में योग शिविरों का आयोजन किया। वाराणसी जिला और महानगर सहित पूरे क्षेत्र में हजारों कार्यकर्ताओं ने योग गुरुओं के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कर “करो योग, रहो निरोग” का संदेश दिया।

International Yoga Day
International Yoga Day

दुर्गाकुंड स्थित आनंद पार्क में भाजपा अनुसूचित मोर्चा (scheduled front) द्वारा आयोजित योग शिविर में काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। प्रतिभागियों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

International Yoga Day: काशी क्षेत्र के 337 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास International Yoga Day: काशी क्षेत्र के 337 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास

शिविर को संबोधित करते हुए दिलीप पटेल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व स्तर पर मान्यता मिली। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को सशक्त करने का साधन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया’ की भारतीय भावना को वैश्विक मंच पर स्थापित किया, जिससे योग आज विश्व की जीवनशैली बन चुका है।

International Yoga Day: काशी क्षेत्र के 337 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास International Yoga Day: काशी क्षेत्र के 337 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास

पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक पुनर्प्रतिष्ठा का युग शुरू हुआ है। योग गुरुओं ने आसन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराकर स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने की प्रेरणा दी।

International Yoga Day: काशी क्षेत्र के 337 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास International Yoga Day: काशी क्षेत्र के 337 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास

कार्यक्रम में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत रावत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कन्नौजिया, अनिल सागर, महानगर संयोजक अनिरुद्ध कुमार कनौजिया, जय धारिया, राजीव, मुरारी, सुनील कुमार सोनकर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *