Saiyaara Box Office Collection Worldwide: चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने अपनी पहली ही फिल्म सैयारा (Saiyaara) से इंडस्ट्री में जबरदस्त धमाकेदार एंट्री की है। उनकी यह डेब्यू फिल्म रिलीज के महज 6 दिनों में ₹220 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही और यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है।
Saiyaara : वर्ल्डवाइड कलेक्शन से मचाया तहलका
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सैयारा (Saiyaara) ने 6 दिनों में ₹220 करोड़ वर्ल्डवाइड कमा लिए हैं। इसमें से ₹183 करोड़ भारत में और ₹37 करोड़ ओवरसीज की कमाई है।
दिनवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया):
- पहला दिन: ₹21.5 करोड़
- दूसरा दिन: ₹26 करोड़
- तीसरा दिन: ₹35 करोड़
- चौथा दिन: ₹24 करोड़
- पांचवां दिन: ₹25 करोड़
- छठा दिन: ₹21.5 करोड़
फिल्म में अहान के साथ अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में हैं और दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। शानदार स्क्रीनप्ले, म्यूजिक और स्टोरीटेलिंग की वजह से फिल्म को जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है।
2025 की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों में सैयारा की एंट्री
2025 में अब तक सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सैयारा (Saiyaara) अब पांचवें स्थान पर पहुंच गई है:
- छावा – ₹797.34 करोड़
- सितारे ज़मीन पर – ₹257 करोड़
- रेड 2 – ₹243 करोड़
- हाउसफुल 5 – ₹238 करोड़
- सैयारा – ₹220 करोड़
कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा
सैयारा ने सिकंदर, स्काई फोर्स, केसरी चैप्टर 2, और जाट जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अगर कमाई की यही रफ्तार बनी रही, तो यह फिल्म जल्द ही हाउसफुल 5, रेड 2 और सितारे ज़मीन पर को भी पछाड़ सकती है। उसके बाद इसका असली मुकाबला 2025 की सबसे बड़ी हिट छावा से होगा।

ट्रेड पंडितों की राय
ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि सैयारा की ग्रोथ को देखते हुए यह फिल्म आराम से ₹300 से ₹400 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
अहान पांडे ने अपने डेब्यू से ही यह साबित कर दिया है कि वो लंबे रेस के घोड़े हैं। सैयारा ने न सिर्फ उन्हें स्टार बना दिया है, बल्कि 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों की दौड़ में भी ला खड़ा किया है।