CM Yogi: नेपाल सीमा से सटे 7 जिलों में योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 60 दिनों में 130 अवैध निर्माण जमींदोज

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सख्त निर्देशों पर उत्तर प्रदेश में नेपाल सीमा से सटे 7 जिलों में अवैध धार्मिक निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बीते 60 दिनों में श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, महराजगंज और पीलीभीत में कुल 298 अवैध मस्जिद, ईदगाह, मदरसे और मजार चिन्हित किए गए। इनमें से 130 को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि 198 को सील किया गया और 223 को नोटिस भेजे गए हैं।

श्रावस्ती इस कार्रवाई का केंद्र बना रहा, जहां जिला प्रशासन ने 149 अवैध धार्मिक निर्माण चिन्हित किए। इनमें से 140 को सील किया गया और 37 को बुलडोजर से गिरा दिया गया। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह अभियान CM Yogi के निर्देशों के तहत भारत-नेपाल सीमा से 10 किमी दायरे में चलाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad
CM Yogi

महराजगंज में 45 अवैध निर्माण चिन्हित किए गए, जिनमें से सभी को नोटिस थमाई गई। प्रशासन ने 24 निर्माणों को सील कर 31 को ध्वस्त कर दिया। बलरामपुर में 41 अवैध निर्माण चिन्हित हुए, जिनमें 21 को गिराया गया और 19 को सील किया गया।

अन्य जिलों में भी ताबड़तोड़ कार्रवाई :-

  • सिद्धार्थनगर: 23 चिन्हित, 21 ध्वस्त
  • बहराइच: 25 चिन्हित, 15 ध्वस्त, 5 सील
  • लखीमपुर खीरी: 13 चिन्हित, 3 ध्वस्त, 10 सील
  • पीलीभीत: 2 चिन्हित और दोनों ही ध्वस्त
CM Yogi

कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में अवैध कब्जों और बिना सरकारी अनुमति के संचालित धार्मिक स्थलों को हटाना है। योगी सरकार(CM Yogi) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी भूमि या नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए निर्माण अब बख्शे नहीं जाएंगे।

CM Yogi

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अभी जारी है और अगले चरण में और भी अवैध निर्माणों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी बताया गया है।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *