Gold-Silver Price Today: सोने में ₹600 और चांदी में ₹2,000 की गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव

New Delhi : घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को Gold-Silver दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹550 से ₹600 प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है, जबकि चांदी के दामों में ₹2,000 प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखी गई है।

Gold-Silver

इस गिरावट के बाद 24 कैरेट Gold देश के अलग-अलग शहरों में ₹1,00,150 से ₹1,00,300 प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट Gold की कीमत ₹91,800 से ₹91,950 प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

प्रमुख शहरों में Gold के भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना
दिल्ली₹1,00,300₹91,950
मुंबई₹1,00,150₹91,800
अहमदाबाद₹1,00,200₹91,850
चेन्नई₹1,00,150₹91,800
कोलकाता₹1,00,150₹91,800
लखनऊ₹1,00,300₹91,950
पटना₹1,00,200₹91,850
जयपुर₹1,00,300₹91,950
बेंगलुरु / हैदराबाद / भुवनेश्वर₹1,00,150₹91,800

दिल्ली में आज चांदी ₹2,000 गिरकर ₹1,15,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अन्य शहरों में भी चांदी के दामों में इसी तरह की गिरावट दर्ज की गई है।

Gold price

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मांग में कमी, डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर अनिश्चितता के चलते घरेलू बाजार में भी गिरावट आई है।

Gold Rate

त्योहारी सीजन से पहले Gold-Silver की कीमतों में आई इस गिरावट से ग्राहकों को राहत जरूर मिली है। निवेश के लिहाज से यह समय खरीदारी के लिए उपयुक्त हो सकता है, लेकिन विशेषज्ञों की सलाह से ही फैसला लें।

Ad 1


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *