Varanasi: जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव स्थित अरिहंत नगर कॉलोनी के पास गुरुवार सुबह 9 बजे बाइक सवार कालोनाइजर महेंद्र गौतम (54) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची Varanasi पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैसे हुई वारदात
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने चलती बाइक पर महेंद्र गौतम को निशाना बनाया। बदमाशों ने समांतर चलते हुए उनकी कनपटी और सीने पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। पीछे बैठे दो बदमाशों ने असलहा लहराते हुए फायरिंग की। एक राहगीर महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले।

क्या है मामला
महेंद्र गौतम रोजाना की तरह अपने मकान बुद्धा सिटी से अरिहंत Varanasi अपने कार्य क्षेत्र जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनका पीछा कर गोली मार दी। गोली लगते ही महेंद्र लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

हत्या के बाद बदमाश कॉलोनी के रास्ते से Varanasi रिंगरोड की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।