जनता दर्शन : CM Yogi ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं, जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों से बातचीत की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जन समस्याओं का निस्तारण तत्परता और संवेदनशीलता से किया जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर समस्या का निस्तारण पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों और कमजोरों को बेघर करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

जनता दर्शन : CM Yogi ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं, जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश जनता दर्शन : CM Yogi ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं, जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश

जनता दर्शन के दौरान कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज में हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि इलाज से संबंधित इस्टीमेट की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर शासन को भेजी जाए, ताकि आर्थिक सहायता तुरंत उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। आगरा से आई एक महिला ने आवास की समस्या बताई, जिस पर सीएम योगी (CM Yogi) ने उसे शासन की योजना के तहत घर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

जनता दर्शन : CM Yogi ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं, जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश जनता दर्शन : CM Yogi ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं, जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश

जनता दर्शन में पहुंची कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ भी आई थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाकर दुलार किया, उन्हें चॉकलेट दी और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *