Ganesh Chaturthi 2025 : देशभर में गणेश महोत्सव बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। महाराष्ट्र और गुजरात में इसकी भव्य झलक देखने लायक होती है। इस दौरान घरों, मंदिरों और पंडालों में भगवान गणेश की स्थापना कर भक्त 10 दिनों तक पूजा-अर्चना करते हैं। चारों ओर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बन जाता है। यह गणेश चतुर्थी काफी खास है, क्योंकि इसबार एक दो नहीं बल्कि तीन शुभ योग बन रहे है। आइए जानते है गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) का इत्सव कब मनाया जाएगा इसका शुभ मुर्हूत और पूजा विधि क्या है…
Ganesh Chaturthi 2025 : गणेश चतुर्थी 2025 की तिथि और समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त 2025 को दोपहर 01:54 बजे से आरंभ होकर 27 अगस्त 2025 को दोपहर 03:44 बजे समाप्त होगी। इसी के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025, बुधवार को मनाया जाएगा। 10 दिन के इस उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर 2025 को प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा।

गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था। इसलिए स्थापना का यह समय सबसे पवित्र माना जाता है।
गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त: सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक (27 अगस्त 2025)
इस साल के विशेष योग
इस वर्ष गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) का महत्व और बढ़ गया है क्योंकि इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं।

शुभ योग:
- शुक्ल योग
- सर्वार्थ सिद्धि योग
- रवि योग