नई दिल्ली I थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जापान की चार दिवसीय यात्रा पर हैं, जिसका उद्देश्य भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करना है। जनरल द्विवेदी 14 से 17 अक्टूबर तक जापान में रहेंगे और अपनी यात्रा के अंतिम चरण में 17 अक्टूबर को हिरोशिमा जाएंगे।
इस दौरान, वे हिरोशिमा शांति पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, साथ ही महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी नतमस्तक होंगे। यात्रा के दौरान, जनरल द्विवेदी भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज से बातचीत करेंगे और टोक्यो में भारतीय दूतावास में दोनों देशों के संबंधों पर चर्चा में शामिल होंगे।
वह जापान के रक्षा मंत्रालय में भी वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से वार्ता करेंगे। इस यात्रा में जनरल द्विवेदी जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेजीएसडीएफ) के प्रमुख और अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच मजबूत सैन्य सहयोग को और प्रगाढ़ बनाना है।