जबलपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका: 12 कर्मचारी घायल, एक लापता

जबलपुर I मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में एक भयंकर धमाका हुआ, जिसमें 12 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के दौरान एक कर्मचारी लापता बताया जा रहा है, जबकि तीन अन्य की स्थिति बेहद गंभीर है। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई, जिससे मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

यह घटना तब हुई जब फैक्ट्री में बम में फिलिंग का कार्य चल रहा था। घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है। घायलों को जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल काम कर रहा है। इस दुखद हादसे ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *