महाराष्ट्र के नए डीजीपी बने IPS संजय वर्मा, रश्मि शुक्ला का किया गया था तबादला

महाराष्ट्र I महाराष्ट्र के वरिष्ठ IPS अधिकारी संजय वर्मा को राज्य पुलिस का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले की शिकायत के बाद पूर्व डीजीपी रश्मि शुक्ला के तबादले के आदेश के चलते की गई है। संजय वर्मा की नियुक्ति से राज्य पुलिस बल में नया नेतृत्व आया है, जो आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उनकी नियुक्ति से पहले महाराष्ट्र पुलिस में काफी हलचल देखी गई थी और अब उनकी देखरेख में चुनावी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे। संजय वर्मा का अनुभव और नेतृत्व इस चुनावी माहौल में पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *