बिहार। प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का बीते मंगलवार को दिल्ली एम्स में रात नौ बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। लोक गायिका बीते 7 सालों से मल्टीपल मायलोमा (एक तरह का ब्लड कैंसर) से जूझ रही थीं। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घोषणा की है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। उन्होंने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना था हाल
शारदा सिन्हा के बेटे ने मंगलवार की सुबह उनके हेल्थ को लेकर अपडेट को दिया था। साथ ही बताया था कि उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की और मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था. उन्होंने मां का हालचाल जाना। पीएम ने एम्स के डायरेक्टर से भी बात की. वहीं, शारदा सिन्हा 26 अक्टूबर से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं उन्होंने वहीं से आस्था के महापर्व छठ का एक नया गीत ‘दुखवा मिटाईं छठी मईया’ का ऑडियो सॉन्ग रिलीज किया था। छठ गीतों को लेकर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के आम लोगों के दिलों पर वो राज करती हैं।
बता दें कि पद्म भूषण से सम्मानित 72 वर्षीय शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं. उनके चर्चित गानों में ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ शामिल हैं. संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है। वहीं, उन्होंने अपने पति के निधन के कुछ ही दिन बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया. 22 सितंबर को उनके पति का निधन हुआ था।