Manipur Violence : गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा की समीक्षा की

नई दिल्ली। मणिपुर में बिगड़ते हालात पर केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार नजर बनाए हुए है। रविवार को गृह मंत्री(HOME MINISTER ) अमित शाह ने दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। बैठक के दौरान गृह मंत्री ने मणिपुर में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए सख्त और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। वह सोमवार को भी अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

मणिपुर की अस्थिरता को देखते हुए अमित शाह ने महाराष्ट्र में अपनी प्रस्तावित चुनावी रैलियां रद्द कर दीं। वह नागपुर से दिल्ली लौट आए और मणिपुर की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया। विदर्भ क्षेत्र में उनकी चार रैलियां तय थीं, जिनमें उनकी अनुपस्थिति में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्मृति ईरानी ने हिस्सा लिया। रैलियां रद्द करने पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

मणिपुर के जिरीबाम जिले में सोमवार से लापता छह लोगों में से 1 महिला और 2 बच्चों के शव बराक नदी में तैरते पाए गए। इसके बाद रविवार सुबह एक और महिला का शव असम के कछार जिले में बराक नदी से बरामद हुआ। यह इलाका जिरीबाम की सीमा से सटा हुआ है। पुलिस ने शव की पहचान की पुष्टि नहीं की है।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह(Nongthombam Biren Singh ) के पैतृक आवास में घुसने की भी कोशिश की, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *