महाराष्ट्र और यूपी में बीजेपी की बड़ी जीत, कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न

वाराणसी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है। इसे लेकर गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य जश्न का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटी, और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में पार्टी ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है। इनमें काशी क्षेत्र की महत्वपूर्ण सीटें फुलपुर और मझवां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन पर जनता ने मोहर लगाई है।

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ महायुति के तहत ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस जीत का श्रेय राज्य सरकार द्वारा केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को जाता है। उन्होंने कांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति को नकारने और विकासपरक सरकार को चुनने के लिए महाराष्ट्र की जनता की सराहना की।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन की रणनीतियां देश की जनता को भ्रमित करने में नाकाम रही थीं। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के नतीजे स्पष्ट करते हैं कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों में अपना विश्वास व्यक्त किया है।

कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी और महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देते हुए इसे भाजपा की नीतियों की जीत करार दिया।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *