सोनिया गांधी की सेहत बिगड़ी, CWC बैठक से हो सकती हैं बाहर; प्रियंका की उपस्थिति पर संशय

बंगलूरू I कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की सेहत ठीक नहीं है, जिसके कारण वह कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में भाग नहीं ले सकतीं। सूत्रों ने बताया कि सोनिया की सेहत का ख्याल रखने के लिए उनकी बेटी प्रियंका गांधी उनके साथ हैं और अगर सोनिया की स्थिति में सुधार नहीं होता, तो प्रियंका का भी बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम टल सकता है।


CWC बैठक में चर्चा के मुद्दे

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि CWC बैठक में पार्टी देश के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करेगी और भाजपा के संविधान पर कथित हमलों के खिलाफ अपने विचार प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा, बाबा साहेब आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भी आपत्ति जताई जाएगी।


महात्मा गांधी की अध्यक्षता में 100 साल पहले हुआ था अधिवेशन

CWC बैठक का आयोजन 27 दिसंबर को किया जाएगा और यह महात्मा गांधी द्वारा 1924 में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की शताब्दी वर्षगांठ का हिस्सा है। इस अवसर पर कांग्रेस कर्नाटक में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेगी, जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *