वाराणसी। सिगरा स्थित गुलाब बाग पार्क में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर NSUI के जिला अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और योगदान को याद किया।
शशांक शेखर सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने हमें सिखाया कि कैसे कर्तव्य पथ पर चलते हुए देश और जनता के कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य किया जाए। उनका सरल और विनम्र व्यक्तित्व मेरे लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा। उनका जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित था।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. सिंह के निधन को राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि देश ने एक सच्चा राष्ट्रसेवक और जनसेवक खो दिया है। इस दुख की घड़ी में NSUI के सभी कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ हैं।
श्रद्धांजलि सभा में NSUI वाराणसी जिला अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह, लल्लापुरा पार्षद प्रिंस राय ‘खगोलन’, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव कुंवर सिंह यादव सहित संदीप पाल, मोहम्मद आदिल, सुमित सिंह, पवन जयसवाल, रोहित कुमार और समीर सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए
