बरेका में ‘जीवनशैली जनित बीमारियों’ पर चिकित्सा विचार गोष्ठी आयोजित

वाराणसी। बरेका अधिकारी क्लब में राजभाषा विभाग द्वारा ‘जीवनशैली जनित बीमारियों’ पर एक महत्वपूर्ण चिकित्सा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के रोकथाम के उपायों पर चर्चा करना था।

बरेका में 'जीवनशैली जनित बीमारियों' पर चिकित्सा विचार गोष्ठी आयोजित बरेका में 'जीवनशैली जनित बीमारियों' पर चिकित्सा विचार गोष्ठी आयोजित

कार्यक्रम की अध्यक्षता बरेका महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष गौरी श्रीवास्तव ने की, जबकि गोष्ठी का संचालन और संयोजन महिला कल्याण संगठन की सचिव श्वेता सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य राजभाषा अधिकारी और मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/डीजल लोको श्री प्रवीण कुमार ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने इस प्रकार की गोष्ठियों के महत्व पर जोर देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

इसके बाद, बरेका के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार ने ‘जीवनशैली जनित बीमारियों’ पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मोटापा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर और श्वसन रोग जैसी बीमारियों के कारण, लक्षण और उनका उपचार व रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला। डॉ. कुमार ने बताया कि जीवनशैली से संबंधित बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और इनसे बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, मानसिक तनाव प्रबंधन और स्वास्थ्य परीक्षण बेहद जरूरी हैं।

व्याख्यान के बाद एक सुझाव और प्रश्न समाधान सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं, कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के बारे में सवाल किए, जिनका उत्तर डॉ. देवेश कुमार ने दिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए व्यावहारिक सलाह दी।

Ad 1

कार्यक्रम के समापन पर बरेका महिला कल्याण संगठन की संयुक्त सचिव ऋचा कारीढाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया और गोष्ठी की सफलता में योगदान देने के लिए सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बरेका महिला कल्याण संगठन की कोषाध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया सिंह, हनी वर्मा, चित्रा सिंह, श्रीमती पूनम सिंह, गुंजन अग्रवाल, प्रियंका प्रसाद, मीनाक्षी शर्मा, श्वेता श्रीवास्तव, हंसा धर्मेंद्र कुमार, अर्चना तिवारी समेत महिला कल्याण संगठन की अन्य पदाधिकारी और सदस्याएं मौजूद थीं। इसके अलावा, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डॉ. संजय सिंह, जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार और बरेका के कई कर्मचारी और अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह आयोजन बरेका के कर्मचारियों और अधिकारियों के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को बढ़ाने के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ और इस गोष्ठी ने जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *