UP Weather Update: आने वाले दिनों में ठंड बरपाएगी कहर, IMD का अलर्ट! तेजी से गिरेगा तापमान

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है, जिससे रात के समय ठंडक में इजाफा होगा। 30 दिसंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

जिन इलाकों में कोहरा अधिक रहा, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली और अमेठी शामिल हैं।

इन शहरों में छाया कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 60 जिलों में घने कोहरे का असर देखा गया। इन जिलों में सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके शामिल हैं। इन हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था।

नए साल का मौसम कैसा रहेगा?

नए साल पर ठंडक में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। जनवरी 2025 में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा, जिससे उत्तर प्रदेश में भी ठंड बढ़ेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

रविवार को सबसे ठंडे स्थान नजीबाबाद और बुलंदशहर रहे, जहां न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अतिरिक्त, अन्य कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *