UK में सार्वजनिक शिक्षा सुधार के लिए निजी स्कूलों पर कर लगाने का निर्णय

लन्दन । यूनाइटेड किंगडम के वित्त मंत्री राचेल रीवेस ( Rachel Reeves) ने रविवार को यह घोषणा की है कि 01 जनवरी 2025 से निजी स्कूलों के tution फी पर 20% का मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाया जायेगा और इसके द्वारा सलाना ( 2025- 2026) 15 करोड़ पौंड जुटाया जायेगा और इस धन को सार्वजनिक स्कूलों में 6500 नए शिक्षकों के ऊपर खर्च किया जायेगा। वर्ष 2029 -30 तक यह राशि 17 करोड़ पौंड तक पहुँच जाएगी। यूनाइटेड किंगडम में निजी स्कूलों का औसत फी लगभग 18 हज़ार पौंड वार्षिक है। बढे हुए कर का आधा हिस्सा स्कूल वहन करेंगे और शेष विद्यार्थी। इससे शिक्षा महँगी हो जाएगी।

शिक्षा सचिव Bridget Phillipson ने कहा कि उच्च स्तरीय शिक्षा केवल अमीरों के लिए ही नहीं होना चाहिए। लेबर पार्टी ने अपने चुनाव अभियान के दौरान इस तरह की नीति की वकालत की थी। निजी और सार्वजानिक स्कूलों के शिक्षा में बढ़ते अंतर को कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। ध्यान देने की बात है कि यूनाइटेड किंगडम में 94% छात्र सार्वजनिक स्कूलों में पढ़ते हैं और केवल 6% छात्र ही निजी स्कूलों में पढ़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *